फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: एक जनवरी से 15 ट्रेनों का समय बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे की नई समय सारिणी बृहस्पतिवार से लागू हो गई है। इसके तहत हाथरस सिटी, हाथरस जंक्शन सहित आसपास के रेलवे स्टेशनों पर रुकने वाली कई ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है। समय में बदलाव से यात्रियों को कुछ असुविधा का सामना करना पड़ा। रेलवे प्रशासन का कहना है कि इससे ट्रेनों का संचालन अधिक सुचारु होगा।
विज्ञापन




मथुरा-कासगंज रेल खंड पर चलने वाली पांच पैसेंजर ट्रेनों समेत लगभग 15 ट्रेनों के समय में 5 से 30 मिनट तक का फेरबदल किया गया है। नई समय सारिणी के अनुसार कुछ ट्रेनों का समय आगे बढ़ाया गया है, जबकि कुछ के समय में कटौती की गई है। समय परिवर्तन को लेकर यात्री जानकारी कर रहे हैं। अधिकांश यात्री अब रेलवे की वेबसाइट, मोबाइल एप और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से ट्रेनों के नए समय की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं, ताकि ट्रेन छूटने या अनावश्यक इंतजार से बचा जा सके। पीआरओ प्रयागराज मंडल अमित कुमार सिंह ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित ट्रेन की समय सारिणी अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें