फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 13 अनुस्मारक पत्रों के बाद भी नहीं दिए नौकरी संबंधी दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीमती इंदिरा गांधी गर्ल्स जूनियर हाईस्कूल नगर क्षेत्र से संबद्ध प्राइमरी अनुभाग में नियुक्त 15 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिलाधिकारी को प्राप्त शिकायत की जांच के दौरान बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद नियुक्तियों से जुड़े मूल अभिलेख उपलब्ध न कराए जाने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाति भारती ने सभी 15 सहायक अध्यापकों के वेतन आहरण पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

नागरिक कल्याण, भ्रष्टाचार एवं अपराध निवारण समिति के राष्ट्रीय महासचिव अजय शर्मा द्वारा वर्ष 2020 में इन नियुक्तियों को लेकर शिकायत की गई थी। जांच के लिए विद्यालय प्रबंधन से कई बार पत्राचार और 13 अनुस्मारक भेजे गए, लेकिन आज तक नियुक्ति से संबंधित मूल पत्रावली, मान्यता प्रमाणपत्र, बीएसए की अनुमति, मेरिट सूची, चयन समिति की कार्रवाई और साक्षात्कार में दिए गए अंकों की सूची जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। इतना ही नहीं संबंधित 15 सहायक अध्यापकों को भी अपना पक्ष और साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया था, परंतु उन्होंने भी निर्धारित समय सीमा में कोई उत्तर नहीं दिया। इसे जांच में जानबूझकर टालमटोल और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना माना गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्राधिकृत नियंत्रक को निर्देश दिए हैं कि विद्यालय प्रबंधन और सभी 15 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति से जुड़े समस्त अभिलेख एवं उत्तर तीन दिन के भीतर उपलब्ध कराए जाएं। चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए तो यह मान लिया जाएगा कि संबंधित पक्ष के पास अपने बचाव में कुछ भी नहीं है, जिसके बाद वैधानिक एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें