फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिंबर कारोबारियों ने घंटाघर पर मंडी समिति का फूंका पुतला

Wed, 17 Jan 2018 11:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश टिंबर उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर हाथरस टिंबर मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा देश में जीएसटी लागू होने के बावजूद प्रदेश में टिंबर कारोबार पर मंडी समिति शुल्क लगाने का विरोध करते हुए घंटाघर पर मंडी समिति का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश टिंबर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव ललतेश गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार ने जब जीएसटी लागू किया तो एक देश एक कर एक विधान का नारा दिया था, लेकिन प्रदेश में तमाम वस्तुओं के साथ टिंबर पर मंडी शुल्क लगाया जा रहा है। जीएसटी के बाद मंडी शुल्क किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व में भी इसी तरह प्रदेश भर में आंदोलन किए गए जिसके परिणाम स्वरूप वन विभाग के परिवहन शुल्क समाप्त हो सका। अब मंडी समिति को लेकर प्रदेश भर में कारोबारी आंदोलन को तैयार हैं।

 

सरकार ने व्यापारी समाज का उत्पीड़न बंद न किया तो समय आने पर व्यापारी सत्तारूढ़ लोगों को सबक सिखाएंगे। टिंबर कारोबार पर दो-दो कर विभागों की मार को सहन नहीं करेंगे चाहें इसके लिए कोई भी आंदोलन क्यों न करना पड़े। पुतला दहन में ज्ञानेंद्र अग्रवाल, पवन बंसल, पवन अग्रवाल, ललित मोहन गुप्ता, राकेश गुप्ता, सौरभ वार्ष्णेय, सनी कुमार, गोपाल प्रसाद, मनोहर लाल, रवि वार्ष्णेय, मुकेश बंसल, लोकेश वार्ष्णेय, सुभाष लोहिया, मुकेश गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, श्यामबिहारी गर्ग, चंद्रमोहन अग्रवाल, गौरव मित्तल, राजकुमार अग्रवाल, अखिल गुप्ता, मुकुल गुप्ता, मनीष बसंल, भुवनेश सारस्वत, मुकेश वर्मा, प्रवीन गर्ग, राकेश गर्ग, राजेश अग्रवाल, सुनील बंसल आदि टिंबर कारोबारी शामिल थे। 

विज्ञापन

----

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें