फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 दवा विक्रेताओं ने लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए नहीं किया आवेदन

Wed, 17 Jan 2018 11:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
online medicine - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
दवा विक्रेताओं के लाइसेंस के नवीनीकरण का विलंब शुल्क एक हजार रुपये से घटाकर अब सिर्फ 60 रुपये कर दिया है। इसी का लाभ उठाते हुए अब दवा विक्रेता अब लाइसेंस के नवीनीकरण से बेफिक्र हो गए हैं। यही वजह है कि अभी तक जिले के 60 दवा विक्रेताओं ने लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए आवेदन ही नहीं किया है। 
विज्ञापन


औषधि महकमे में हर साल लाइसेंस का नवीनीकरण कराया जाता है। लाइसेंस का समय से नवीनीकरण न कराया जाए तो उस पर एक हजार रुपये की पेनाल्टी दवा विक्रेता को देनी पड़ती थी, लेकिन अब इस पेनाल्टी को घटाकर सिर्फ 60 रुपये कर दिया गया है। ऐसे में दवा विक्रेता दवा बिक्री के लाइसेंस के नवीनीकरण से बेफिक्र हो गए हैं।

यही वजह है कि अभी तक 60 दवा विक्रेताओं ने समय पूरा होने के बाद भी लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए आवेदन नहीं किया है। गौर हो कि छह माह तक लाइसेंस का नवीनीकरण न कराने से वह स्वत: ही निरस्त हो जाता है। औषधि निरीक्षक पूरनचंद ने बताया कि दवा बिक्री के लाइसेंस का नवीनीकरण का विलंब शुल्क एक हजार से 60 रुपये कर दिया गया है, जिस वजह से दवा विक्रेता लाइसेंस के नवीनीकरण को लेकर सुस्ती दिखा रहे हैं। 60 मेडिकल स्टोर्स संचालकों ने अभी तक लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए आवेदन नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें