फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हाथरस में अगले दो दिन आंधी-तूफान और बारिश के आसार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
जिले में आगामी दो दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तेज हवाओं, आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद के दिनों में मौसम पूरी तरह साफ रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

भारत मौसम विज्ञान विभाग और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर के अनुसार इस दौरान अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हवाएं 5 से 10 किमी प्रति घंटे की गति से दक्षिण-पूर्व दिशा में चलेंगी, जिनकी रफ्तार झोंकों के साथ थोड़ी अधिक हो सकती है।
विशेषज्ञों का कहना है कि खरीफ फसलों (धान, मक्का, तिल आदि) की कटाई और मड़ाई का काम बारिश न होने की स्थिति में ही करें। धान और मक्का की फसल जब 80-85% सुनहरे रंग की हो जाए, तब कटाई करें। धान में गंधी कीट के नियंत्रण के लिए मौसम साफ होने पर आवश्यक कीटनाशक का छिड़काव करें। गन्ने में लाल सड़न रोग दिखे तो प्रभावित पौधों को नष्ट कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें