फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने में हंगामा

Sun, 16 Apr 2017 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
विज्ञापन
रोहित अग्रवाल की मौत को लेकर शहर में जुलूस निकालते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोहित अग्रवाल की मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने को लेकर परिजनाें, रिश्तेदारों और संबंधियों ने बाजार में जुलूस निकाला और थाने पहुंचकर हंगामा किया। थाने में हंगामा कर रहे परिजनों को पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाकर शांत कराया।
विज्ञापन

साकेत कॉलोनी निवासी रोहित अग्रवाल की मौत 13 अप्रैल को हुई थी। परिजनों ने रोहित की हत्या का आरोप उसके ससुरालियों पर लगाया था। रोहित का पत्नी से विवाद चल रहा था।

पुलिस ने 14 अप्रैल को परिजनाें की शिकायत पर पत्नी समेत पांच ससुरालियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद दो दिन बीतने पर भी पुलिस ने इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की है। रोहित के परिजनों को यह रास नहीं आ रहा। रविवार को सादाबाद गेट स्थित एक धर्मशाला में हुई उठावनी में रोहित के तमाम परिजन, रिश्तेदार और मित्र, संबंधी आदि शामिल हुए और फिर वहां से सीधे जुलूस के रूप में एकत्रित होकर थाना हाथरस गेट पहुंचे। बड़ी संख्या में लोग इंस्पेक्टर कक्ष में घुस गए। कुछ ऑफिस के बाहर जमीन पर लेट गए। परिजनाें ने जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने के आरोप भी लगाए। परिजनों ने कहा कि पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। इस दौरान पुलिस ने संयम बरता और परिजनों की पूरी बात सुनी। कोतवाली निरीक्षक ने इन आरोपों को निराधार बताया और कहा कि जल्दबाजी में आरोपियों की गिरफ्तारी से हत्या करने वाला असल आरोपी बच सकता है। जांच पूरी होने के बाद वह आरोपियाें की गिरफ्तारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें