फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न आया मैसेज, न आई कोई कॉल: कृषि कर्मी के खाते से ठगों ने पार किए 3.97 लाख, शिकायत दर्ज

Sat, 12 Oct 2024 12:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सादाबाद के कृषि विभाग के कार्यालय में एटीएम के पद पर कार्यरत सुरेंद्र सिंह के बैंक खाते से करीब 3,97,310 रुपये अज्ञात साइबर अपराधियों ने पार कर दिए। खाते से रुपये गायब होने से पहले न तो उनके पास कोई मेसेज आया और न कोई कॉल आई।
विज्ञापन
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में तहसील सादाबाद के कृषि विभाग के कार्यालय में सहायक तकनीकी प्रबंधक यानी एटीएम के पद पर कार्यरत एक युवक के बैंक खाते से शातिर ठगों ने तीन लाख 97 हजार रुपये पार कर दिए। आश्चर्यजनक बात यह है कि खाते से रुपये निकलने का न तो कोई मेसेज इस युवक के मोबाइल पर पहुंचा और न किसी कॉल के जरिये उनके साथ धोखाधड़ी की गई।

विज्ञापन


अलीगढ़ के गांव नगला पदम निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र टूकीराम सादाबाद के कृषि विभाग के कार्यालय में एटीएम के पद पर कार्यरत हैं। सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनका बैंक खाता स्टेट बैंक की शाखा में है। 2 अक्तूबर से 9 अक्तूबर तक उनके बैंक खाते से करीब 3,97,310 रुपये अज्ञात साइबर अपराधियों ने पार कर दिए। इसका पता उन्हें तब लगा, जब वह 9 अक्तूबर को अपना बैंक बैलेंस जांच रहे थे।

खाते से रुपये गायब होने से पहले न तो उनके पास कोई मेसेज आया और न कोई कॉल आई। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत पुलिस से भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। अब उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। वह अपनी शिकायत दर्ज कराने अलीगढ़ में उच्चाधिकारियों के समक्ष भी जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें