हाथरस। हसायन थाना क्षेत्र के गांव सीधामई में थ्रेसर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
मदन (20)पुत्र लेखराज सोमवार शाम खेत पर थ्रेसर से गेहूं को फसल से अलग कर रहा था। तभी उसका हाथ थ्रेसर की चपेट में आ गया। मशीन की चपेट में आने से पूरा हाथ कई जगह से घायल हो गया। मदन की हालत गंभीर होने पर परिवार वाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। तब तक उसका काफी खून बह चुका था। ज्यादा खून बहने के कारण उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टर के मृत घोषित करते ही परिजन बिलख उठे। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। एसओ गंगाप्रसाद यादव का कहना है मदन की मौत थ्रेसर की चपेट में आने से हुई है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
मशीन की चपेट में आने से घायल
हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव किंदौली का युवक मंगलवार को एक मशीन की चपेट में आ गया। इससे उसका हाथ जख्मी हो गया। जिला अस्पताल में उपचार के बाद नाजिन पुत्र मोहम्मद ईदू को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।