फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल

Thu, 18 Dec 2025 02:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजीदपुर-अगसौली मार्ग पर बुधवार शाम करीब 6:40 पर बाजीदपुर से बढ़ानूं जाते समय गांव आरिफपुर-भोगपुर के समीप अपाचे बाइक की सामने से आती वैगन आर कार से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन




गांव बढ़ानूं निवासी लोकेश चौहान (40), शैलेश कुमार (30), रंजीत कुमार (22) बाइक से अगसौली-बाजिदपुर मार्ग से अपने गांव बढ़ानूं जा रहे थे। गांव आरिफपुर-भोगपुर के पास सामने से आती वैगनआर कार से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि दो युवक कार के ऊपर होते हुए सड़क पर कार के सामने गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि तीसरे को भी गंभीर चोट आई है।



मौके पर बाजिदपुर चौकी की पुलिस पहुंच गई और तत्काल तीनों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। इनमें से दो की हालत ज्यादा गंभीर बताई गई है। चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग गया। टक्कर में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में और कितने लोग सवार थे, पुलिस इसका पता लगा रही है। पुलिस ने टूटी कार को साइड में कराने के बाद यातायात को सुचारू कराया। कोतवाल शिवकुमार शर्मा का कहना था कि पुलिस कार चालक का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें