फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: छेड़खानी के दोषी को तीन वर्ष का कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट चित्रा शर्मा के न्यायालय ने 14 वर्षीय किशोरी से छेड़खानी करने के आरोपी को दोषी करार देते हुए तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोषी पर 13 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड न देने पर दोषी को अतिरिक्त कारावास भोगना होगा।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी थी। तहरीर में कहा गया था कि उनकी 14 वर्षीय बेटी पांच सितंबर 2021 को दोपहर दो बजे भूसा लेने गई थी, तभी उसी गांव के मनोज ने भूसे वाले कमरे में ही उसको बुरी नीयत से पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा। इसकी रिपोर्ट दर्ज हुई। विवेचना के दौरान वादी और पीडिता के बयान हुए। इसके बाद मुकदमे में धारा 452 भादवि बढ़ाई गई। विवेचक ने आरोपी के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। इस मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट चित्रा शर्मा के न्यायालय में हुई। न्यायालय ने आरोपी मनोज को धारा 452 भादवि के अंतर्गत तीन वर्ष का कठोर कारावास व 3000 रुपये का अर्थदंड, धारा 8 पोक्सो के तहत तीन वर्ष का कठोर कारावास व 10,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें