कस्बा के सादाबाद मार्ग पर गांव पटाखास के निकट शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सुरेश (32) की मौत हो गई, जबकि उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायल विष्णु के परिजनों का कहना है कि वह अपने दो साथियों के साथ बाइक से शुक्रवार की दोपहर को मुरसान की ओर से सादाबाद क्षेत्र के अपने गांव महावतपुर-बहादुरपुर लौट रहा था। गांव पटाखास से पहले ही अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार विष्णु, रामप्रकाश व सुरेश सड़क पर गिर गए और घायल हो गए।
सुरेश और रामप्रकाश की हालत गंभीर थी। घायलों को एंबुलेंस से मुरसान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया। विष्णु और रामप्रकाश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।