फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबादले के तीन साल बाद भी वेतन नहीं

Tue, 09 Aug 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानांतरण के तीन साल बाद भी बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक का नई तैनाती की जगह से वेतन आहरण शुरू नहीं हुआ है। वह कई बार इस संबंध में बीएसए से लेकर वित्त एवं लेखाधिकारी तक से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा है।
विज्ञापन


4 दिसंबर 2013 को उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़ी खमानी में तैनात सहायक अध्यापक गोपाल शरण का तबादला पूर्व माध्यमिक विद्यालय अभयपुरा के लिए किया गया था, लेकिन अभी तक नई तैनाती वाले स्कूल से उनका वेतन मिलना शुरू नहीं हुआ है।

वेतन न मिलने के कारण परिवार को गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। वह कई बार बीएसए, खंड शिक्षा अधिकारी, वित्त एवं लेखाधिकारी को इस संबंध में पत्र भेजकर अवगत करा चुके हैं। इस समस्या से परेशान शिक्षक गोपाल शरण ने उनकी तैनाती फिर से पूर्व माध्यमिक स्कूल गढ़ी खमानी में ही किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


बीईओ सादाबाद  का कहना है कि शिक्षक का नाम संशोधन में शामिल कर लेखाधिकारी कार्यालय को लगातार भेजा गया, लेकिन वहां संशोधन को स्वीकार करके प्रिंट में संशोधन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें