फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल की तैयारी में पहलवान सुमित

Tue, 09 Aug 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
Summit - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कुश्ती में अब तक सात गोल्ड जीत चुके सुमित कुमार से एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल की उम्मीद बढ़ गई है। मंगलवार को ब्लाक सभागार में सुमित कुमार का नागरिक अभिनंदन किया गया तो वहीं वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि कुश्ती में देश दुनिया में क्षेत्र का नाम रोशन होगा।
विज्ञापन


ग्राम अजरोई निवासी सुमित कुमार विभिन्न प्रतियोगिताओं में अब तक 7 गोल्ड, 3 सिल्वर और ब्रास मेडल जीत चुके हैं। स्टूडेंट ओलंपिक नेशनल गेम्स में गोल्ड मेडल विजेता सुमित का अगला टार्गेट बैंकाक (थाईलैंड) में होने वाला एशियन गेम्स है।

सेना में अपने कोच की देखरेख में सुमित ने इसके लिए कड़ी मेहनत तेज कर दी है। सुमित के पिता राजेश कुमार दुग्ध व्यवसायी हैं।

नागरिक अभिनंदन में एसडीएम राजपाल सिंह ने उन्हें शाल ओढ़ाकर एवं राधाकृष्ण की प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया। उनके बाबा नेम सिंह को भी साफा बांधकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


ब्लाक प्रमुख पति चौधरी अर्जुन सिंह, नायब तहसीलदार प्रसून कश्यप, महेंद्र सिंह सोलंकी, चौधरी मलखान सिंह, अजब सिंह, नाहर सिंह, केसी सोलंकी, सौरभ चौधरी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। संचालन पीके सिंह एडवोकेट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें