फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पुलिस पर हमले के आरोप में तीन महिलाएं गिरफ्तार

Tue, 30 Dec 2025 02:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नूरपुर में पुलिस पर हमला करने के मामले में तीन महिलाओं के नाम प्रकाश में आए हैं। वीडियो के आधार पर पुलिस ने इनकी पहचान की और सोमवार को इन्हें गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक वीडियो में ये महिलाएं गाली-गलौज व पुलिस कर्मियों से मारपीट करती हुई दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन


26 दिसंबर की शाम को झगड़े की सूचना पर पीआरवी की पुलिस टीम गांव पहुंची थी। यहां पूछताछ के दौरान झगड़ा करने वाले दोनों पक्ष एक हो गए थे और पुलिस पर ही हमला कर दिया था। कार्रवाई की बात कहने पर ये लोग भड़केथे। पीआरवी कमांडर श्यामबिहारी, कांस्टेबल अरविंद कुमार व होमगार्ड संजय से मारपीट की गई थी। फोर्स के पहुंचने पर पुलिस कर्मियों की जान बच सकी थी।

हेड कांस्टेबल श्याम बिहारी ने गांव के राजकुमार, सुमित कुमार, सुखदेवी, राजकुमार की पत्नी नेमा, दूसरे पक्ष के गंगाशरण, गंगाशरण के भाई भोले, बेटे शेखर व महेंद्र को नामजद करते हुए 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इनमें से राजकुमार, गंगाशरण, भोलेशंकर व महेंद्र को पुलिस ने शनिवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। सीओ जेएस अस्थाना ने बताया कि वीडियो के आधार पर तीन महिलाओं के नाम प्रकाश में आए हैं। इनमें रूबी पत्नी धर्मवीर, कांंति पत्नी देव सिंह व पारो पुत्री विजय सिंह हैं। तीनों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें