फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आई स्मार्ट विलेज योजना में तीन गांव चुने

Sun, 21 Aug 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

प्रदेश सरकार की महत्वाकांछी आई स्मार्ट विलेज योजना में इस साल के लिए तीन गांवों का चयन कर लिया  गया है। यह तीनों ही गांव विधानसभा सिकंदराराऊ के हैं, जो कि सत्ताधारी सपा के लिए राजनीतिक लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है।

जो गांव चुने गए हैं, उनमें ब्लॉक हसायन का एक एवं सिकंदराराऊ के दो गांव शामिल हैं। डीएम अविनाशकृष्ण सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने विभागों की कार्य योजना शासन की मंशा के अनुरूप बनाकर पेश करें।
विज्ञापन


आई स्मार्ट ग्राम पंचायत योजना में सिकंदराराऊ ब्लॉक के गांव कपसिया और गंथरी शाहपुर को चयनित किया गया है, जबकि ब्लॉक हसायन से गांव भिंतर का चयन हुआ है।
विज्ञापन


डीएम ने पंचायतराज विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आरईएस, पशुचिकित्सा विभाग सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा है कि वह शासन की मंशा  के अनुरूप कार्य योजना बनाकर पेश करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें