फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: राजकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए तीन गुना आवेदन

Mon, 24 Aug 2026 01:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
जनपद के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2026-27 में प्रवेश पाने के लिए उपलब्ध सीटों के मुकाबले तीन गुना आवदेन दाखिल हुए हैं। ऐसे में तीन छात्रों में एक छात्र को ही दाखिला मिल पाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

जनपद की सभी राजकीय आईटीआई को मिलाकर 836 स्वीकृत सीटें हैं। इनमें प्रवेश के लिए करीब 2200 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं। इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर और कंप्यूटर ऑपरेटर (कोपा) ट्रेडों में प्रवेश पाने के लिए सर्वाधिक आवेदन हैं। प्राविधिक शिक्षा एवं व्यावसायिक शिक्षा विभाग मेरिट सूची तैयार कर रहा हे।
बताया जा रहा है कि अभ्यर्थियों के 10वीं कक्षा के प्राप्तांकों के प्रतिशत के आधार पर राज्य स्तरीय मेरिट बनेगी। प्रथम चरण की चयनित सूची जारी होते ही चयनित अभ्यर्थियों को अपने मूल अभिलेखों, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और मेडिकल फिटनेस के साथ संबंधित आईटीआई में पहुंचकर सीट लॉक करानी होगी। जिन अभ्यर्थियों का चयन पहली सूची में नहीं होगा, उन्हें द्वितीय व तृतीय चरण की काउंसलिंग का इंतजार करना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें