फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तीन चोर पकड़े, कार सहित अन्य सामान किया बरामद

Sat, 01 Feb 2025 01:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

तीनों मिलकर किसानों के खेतों से इंजन लगी ट्रालियां और ट्रांसफाॅर्मर की चोरियां करते हैं। 25 जनवरी की रात गांव जिरौली हीरा सिंह में चोरी करने पहुंचे थे तभी गांव के लोगों ने उन्हें घेर लिया था। इस पर वह अपनी कार छोड़कर भाग निकले थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना पुलिस और देहात सर्विलांस की टीम ने तीन चोरों को पकड़ा है। यह तीनों खेतों से इंजन लगी ट्रालियां और ट्रांसफाॅर्मर खोलकर तेल और तार की चोरी करते थे। उनके पास से एक कार सहित चोरी का सामान बरामद हुआ है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीनों को जेल भेजा है।

विज्ञापन


सीओ बरला गर्वित सिंह ने बताया कि 30 जनवरी की रात अकराबाद पुलिस ने गांव खेड़ा नारायन सिंह के पास विजयगढ़ जाने वाले तिराहे से गुफरान, लियाकत निवासी हजरत अली मस्जिद के पास थाना रोरावर और ख्यालीराम उर्फ खिल्लू निवासी गिजरौली थाना पालीमुकीमपुर को पकड़ा है। उन पर थाना देहली गेट और मडराक में कई मुकदमे दर्ज हैं।

यह तीनों मिलकर किसानों के खेतों से इंजन लगी ट्रालियां और ट्रांसफाॅर्मर की चोरियां करते हैं। 25 जनवरी की रात गांव जिरौली हीरा सिंह में चोरी करने पहुंचे थे तभी गांव के लोगों ने उन्हें घेर लिया था। इस पर वह अपनी कार छोड़कर भाग निकले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें