फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: वृद्धा चंद्रवती हत्याकांड में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, तीन टीमें कर रहीं पूछताछ

Fri, 14 Nov 2025 02:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

घटना स्थल की दूरी घर से करीब 50 मीटर है, गोली चलने की आवाज किसी को सुनाई नहीं दी। इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोली मारकर वृद्धा चंद्रवती की हत्या के मामले में पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की हैं। मृतका के बेटे ने अज्ञात लोगों को खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


मंगलवार की रात करीब आठ बजे गांव चंदौखा में चंद्रवती (65) घर से बकरी लेकर घर लौट रही थीं। घर से करीब 50 मीटर दूर अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। अचेत होकर वह जमीन पर गिर गईं। परिजन उन्हें तत्काल अलीगढ़ स्थित एक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसओ योगेंद्र सिंह व सीओ सर्वम सिंह मौके पर पहुंच गए। मृतका के बेटे कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

सीओ ने बताया है कि घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। तीनों टीमें गांव में लोगों से पूछताछ कर रही हैं। घटना स्थल की दूरी घर से करीब 50 मीटर है, गोली चलने की आवाज किसी को सुनाई नहीं दी। इसकी भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें