फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: दुपहिया वाहन पर तीन सवार, हादसों में गंवा रहे जान, फिर भी नहीं मान रहे लोग, न ही पुलिस रही रोक

Sun, 20 Apr 2025 04:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं में दो पहिया वाहन पर सवार लोग हादसे के शिकार हो रहे हैं। हालात यह हैं कि एक सड़क से एक घंटे में कम कम 20 दो पहिया वाहन ऐसे गुजरते हैं, जिन पर तीन या चार लोग तक बैठे होते हैं।
विज्ञापन
दो पहिया वाहन पर तीन सवार - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुपहिया वाहन पर तीन सवार, यानी हर समय जान। खतरे में रहती है। दिसंबर 2024 से लेकर अब तक 10 लोग जान गंवा चुके हैं। लगातार हादसों में लोग जान गंवा रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी न तो लोग मान रहे हैं और न ही पुलिस इन्हें रोक पा रही है।

विज्ञापन


हाथरस जनपद में लगातार हादसों का ग्राफ बढ़ रहा है। हादसों के पीछे बड़ी वजह यातायात नियमों की अनदेखी भी है। दुपहिया वाहन तीन सवारी लगातार हादसों की वजह बन रही है, ऊपर से हेलमेट भी नहीं लगा रहे हैं। 19 अप्रैल को भी निर्माणाधीन हाईवे पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। बाइक पर सवार तीन युवकों में से एक की मौत हो गई।

जिले में अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं में दो पहिया वाहन पर सवार लोग हादसे के शिकार हो रहे हैं। हालात यह हैं कि एक सड़क से एक घंटे में कम कम 20 दो पहिया वाहन ऐसे गुजरते हैं, जिन पर तीन या चार लोग तक बैठे होते हैं।

विज्ञापन

केस एक

एक बाइक पर चार थे सवार, चारों की चली गई थी जान
सादाबाद क्षेत्र के बढ़ार चौराहे के निकट दो माह पूर्व एक बाइक पर तीन छात्राओं सहित चार लोग सवार थे। इस दौरान हुए हादसे में तीनों छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।
केस दो
मां, बेटी सहित चार सवार, जीजा-साली की मौत

मथुरा रोड के गांव हतीसा के निकट चार दिन पहले ट्रैक्टर ट्रॉली व बाइक की आमने सामने की टक्कर में जीजा साली की मौत हो गई। अलीगढ़ के थाना बरला गांव पहाड़ीपुर निवासी पवन कुमार, पत्नी सुहानी, साली प्रियंका व 11 महीने की बेटी सवार थी। हादसे में जीजा व साली की मौत हो गई।
केस तीन
शनिवार को हाथरस जंक्शन क्षेत्र में बाइक फिसलने से सासनी के युवक शिवम की मौत हो गई। उसके दो दोस्त सोनू और विशाल घायल हुए हैं। ये तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे।
केस चार
बीते दिसम्बर माह में सिकन्दराराऊ के गांव फुलरई मुगलगढ़ी के पास हुए एक हादसे में डंपर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में मोहल्ला गौसगंज निवासी करन, शिवम, अच्छन की मृत्यु हो गई थी। यह तीनों एक ही बाइक पर सवार थे।
विज्ञापन

तीन माह में काटे 18 हजार के चालान

  • बिना हेलमेट 14208 वाहन
  • बिना सीटबेल्ट 553 वाहन
  • तीन सवारी 1832 वाहन
  • मोबाइल पर बात 84 वाहन
  • गलत पार्किंग 1043 वाहन
  • ओवर स्पीड 259 वाहन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें