फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में गैरहाजिर मिली तीन प्रधानाध्यापिकाएं निलंबित

Sun, 12 May 2019 12:30 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। बीएसए हरीशचंद्र ने विकास खंड हाथरस और सहपऊ क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण किया, जिनमें से तीन स्कूलों की प्रधानाध्यापिका गैर हाजिर मिलीं। उन पर अनियमितताएं बरतने का भी आरोप है। इसे लेकर तीनों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। वहीं गैरहाजिर मिले शिक्षक-शिक्षिकाओं के वेतन पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह 07:50 बजे प्राइमरी सकूल चिंता की गढ़ी बीएस को बंद मिला। इसे लेकर यहां की प्रधानाध्यापिका ऋतु जैन को निलंबित करते हुए सहायक अध्यापिका ऋतु बल्ला के खिलाफ अस्थायी वेतन वृद्धि रोके जाने की कार्रवाई की गई है। प्राथमिक विद्यालय अल्हैपुर में 204 छात्र संख्या के सापेक्ष मात्र सात बच्चे उपस्थित मिले। रजिस्टर देखने पर पता चला कि नौ मई को 98, आठ मई 79, सात में 85 बच्चों को उपस्थित दर्शाया गया है, जिससे एमडीएम में घपला किए जाने का शक जाहिर होता है।

इसे लेकर रंजना भारती प्रधानाध्यापिका के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। प्राथमिक विद्यालय बहरदोई एसआर रजिस्टर में गड़बड़ी के अलावा एमडीएम रजिस्टर पूरा नहीं किया गया है। इसे लेकर प्रधानाध्यापक का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय रसगवां में राजेश कुमार निमेश प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण और गैर हाजिर मिलने वाले नवीन पाठक सअ, केपी सअ, सुनीता अनुदेशक के वेतन और मानदेय पर रोक लगाई। प्राइमरी स्कूल कड़ोडी प्रधानाध्यापिका दिशा गुप्ता बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिलीं, जिस पर उनके खिलाफ भी बीएसए ने निलंबन की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें