फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहपऊ के कोतवाल समेत तीन पुलिस कर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

सहपऊ के कस्बा मानिकपुर में पिछले दिनों हुई लूट के मामले में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने सहपऊ के कोतवाली निरीक्षक सत्यप्रकाश, मानिकपुर चौकी प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों दिनदहाड़े बदमाश कस्बा मानिकपुर से एक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक के छह लाख 12 हजार रुपये लूटकर ले गए थे। कोरोना कर्फ्यू में इस लूट के बाद वहां की पुलिस की काफी लापरवाही सामने आई थी। इसेे पुलिस अधीक्षक ने काफी गंभीरता से लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब जांच कराई गई तो यह बात सामने आई कि घटना कोतवाली निरीक्षक सत्यप्रकाश घटना के समय क्षेत्र में थे ही नहीं। वह बिना उच्चाधिकारियों को बताए अलीगढ़ में मौजूद थे। उनकी कई अन्य शिकायतें भी अधिकारियों को मिल रही थीं। इसके अलावा एसपी ने चौकी प्रभारी मानिकपुर रामनरेश सिंह व एक कांस्टेबल प्रदीप कुमार को भी निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें