फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बुखार से दो मासूम सहित तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बुखार से लोगों का हाल बेहाल है। सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों तक बुखार पीड़ितों की कतार लग रही है। बुखार से मरने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। रविवार को सादाबाद क्षेत्र के गांव नगला ठाड़ा नौगांव और सहपऊ क्षेत्र के गांव नगला आम मानिकपुर में दो मासूम बच्चियों की बुखार से मौत हो गई। थाना मुरसान के गांव बगुलई कमालपुर निवासी दिनेश कुमार (72) की बुखार से मौत हो गई। सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह ने कहा है कि जिन गांवों में बुखार के मरीज हैं, उनमें सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम भेज कर दवाएं दी जाएंगी। बीमार लोगों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


परिजन बच्चियों को लेकर सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर भी पहुंचे, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, गांव नगला ठाड़ा नौगांव में घनश्याम की दो माह की बेटी कीर्ति को दो तीन दिन से बुखार और सर्दी जुकाम की शिकायत थी। उसका उपचार चल रहा था। शनिवार की आधी रात को अचानक कीर्ति की हालत और अधिक खराब हो गई। परिजन उसे लेकर सादाबाद सीएचसी पर आए, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में मातम छा गया।
वहीं, सहपऊ क्षेत्र के गांव नगला आम मानिकपुर में सुनील कुमार की तीन माह की बेटी तनवी को पिछले चार पांच दिन से बुखार था। सुनील के मुताबिक रविवार की सुबह उसकी हालत अधिक बिगड़ गई, जिसके बाद वह उसे लेकर सीएचसी सादाबाद पर पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने तनवी को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में मातम छा गया।
विज्ञापन

इधर, वहीं दिनेश कुमार 72 निवासी बगुलई कमालपुर थाना मुरसान काफी दिन से बुखार से पीड़ित थे। उनका अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। शनिवार की रात हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें