फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुतिया के साथ एक नामजद सहित तीन लोगों ने किया कुकर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कुतिया के साथ एक नामजद सहित तीन लोगों ने किया कुकर्म
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र के जलेसर रोड बर्फ खाना का मामला
शिकायत के बाद पुलिस ने धारा 377 सहित पशु क्रूरता अधिनियम में दर्ज किया मुकदमा
कुतिया का पशु चिकित्सालय में डॉक्टरों की टीम ने किया मेडिकल परीक्षण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के जलेसर रोड बर्फ खाना में तीन लोगों ने एक पालतू कुतिया के साथ कुकर्म किया। सुबह जानकारी होने पर कुतिया को पालने वाली महिला ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने 377 सहित पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कुतिया का पशु चिकित्सालय में डॉक्टरों की टीम ने मेडिकल परीक्षण किया।
जलेसर रोड बर्फ खाना वाली गली निवासी संतोष कुमारी अपने घर पर बेटी और एक बेटे के साथ रहती है। उन्होंने एक कुतिया पाल रखी है। संतोष ने बताया कि गुरुवार की रात को वह छत पर सोई हुईं थी। पास ही में कुर्सी पर कुतिया भी सोई थी। रात को बूंदा-बांदी आने के कारण सभी कमरे के अंदर चले गए और कुतिया को बाहर ही सोते हुए छोड़ दिया। करीब 11 बजे कुतिया को देखने के लिए संतोष छत पर गईं तो उनकी कुतिया गायब थी। तलाश करने पर भी नहीं मिली। सुबह पालतू कुतिया पड़ोस में रहने वाले दिनेश पुत्र हरीशचंद्र के कमरे से लड़खड़ाते हुए आती दिखी।
विज्ञापन

महिला ने कुतिया की यह हालत देखी तो उसके होश उड़ गए। आरोप है कि रात को उनकी कुतिया के साथ दिनेश कुमार और उसके साथ आए दो अज्ञात लोगों ने कुकर्म किया। इसकी जानकारी संतोष ने आस-पड़ोस के लोगों को दी, जिसके बाद मौके पर काफी भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को अपने साथ कोतवाली ले आई। संतोष की तहरीर पर एक नामजद सहित तीन के खिलाफ धारा 377 सहित पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है और कुतिया का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन

एक नामजद सहित तीन के खिलाफ कुकर्म और पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कुतिया का पशु चिकित्सालय में डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
-प्रवेश राणा, एसएचओ कोतवाली सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें