फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से देहात तक गहराया बिजली संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से देहात तक गहराया बिजली संकट
विज्ञापन

बारिश के दौरान जिलेभर में लाइनों में हुए फॉल्ट, शोपीस बने विद्युत उपकरण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। चंद घंटों की बारिश में जिले का बिजली सिस्टम धराशायी हो गया। बारिश के दौरान जिलेभर की लाइनों में फॉल्ट हो गए। इस कारण घरों में लगे विद्युत उपकरण शोपीस बने रहे। बिना बिजली के लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई।
उल्लेखनीय है कि सरकार लोगों को पर्याप्त बिजली सप्लाई देने की बात कह रही है, वहीं जिले का बिजली महकमा सप्लाई पर ध्यान देने की बजय खानापूर्ति कर रहा है। इस कारण लोगों मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। शुक्रवार की दोपहर को आई बारिश के दौरान गिजरौली, मीतई, ओढपुरा, प्रगतिपुरम, सलेमपुर, महौ, नगला रति, बामौली, मुरसान, मेंडू आदि सबस्टेशनों से निकलने वाली लाइनों में फॉल्ट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण दोपहर से देर रात शहर में बिजली गायब रही। वहीं देहात में पूरी रात बिजली गुल रही। बिना बिजली के लोग जरुरी कामकाज नहीं कर सके। कल कारखानों की मशीनें थमी रहीं। पालिका के नलकूपों से भी पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। हैडपंपों पर पानी के लिए लंबी लाइन लगी रही। देर रात तक कर्मी फॉल्टों को दुरुस्त करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें