फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, मचा कोहराम

Sat, 15 Mar 2025 11:27 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। त्योहार पर हुए इन हादसों से इनके परिजन शोक में डूब गए।
विज्ञापन

गांव गढ़ी नौकस निवासी करीब 50 वर्षीय मुनेश सिसौदिया पुत्र चंद्रकेतु एक शीतगृह पर काम करते थे। वह 13 मार्च की रात करीब साढ़े 11 बजे अपने बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में आगरा रोड पर मंडी समिति के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव कछपुरा निवासी करीब 65 वर्षीय महावीर सिंह पुत्र रामप्रसाद शनिवार की दोपहर को करीब साढ़े 11 बजे अपनी परचून की दुकान का सामान लेने के लिए मोपेड से सादाबाद जा रहे थे। हाथरस रोड पर बढ़ार चौराहे के निकट एक बाइक सवार ने लापरवाही से उनकी मोपेड में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए आगरा ले गए। रास्ते में ही उन्होने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा रोड पर शुक्ला होटल के निकट शनिवार की दोपहर को अज्ञात वाहन ने गांव नगला गिरधारी निवासी साइकिल सवार करीब 44 वर्षीय सत्यप्रकाश पुत्र दौलतराम को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर परिजन पहुंच गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए हाथरस ले गए। यहां से उन्हें आगरा और फिर जयपुर ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें