फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को मिलेगी एआई व नेटवर्किंग की शिक्षा

Sat, 15 Mar 2025 11:24 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
अब परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को एआई व नेटवर्किंग की शिक्षा दी जाएगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा दिया गया है। नए शिक्षा सत्र से विद्यालयों में कंप्यूटर संबंधी टॉपिकों की शिक्षा विद्यार्थियों को दी जाएगी।
विज्ञापन


जिले के 1236 परिषदीय विद्यालयों में करीब 1.23 लाख विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सरकार इनको बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। इस क्रम में नई शिक्षा नीति लागू की गई है। नई नीति में विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए कंप्यूटर संबंधी टॉपिकों को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।
इसके तहत नए शिक्षा सत्र में परिषदीय विद्यालयों के कक्षा छह, सात व आठ के विद्यार्थियों को एआई, कोडिंग, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, माइक्रोसॉफ्ट पेंट, इंटरनेट, नेटवर्किंग जैसे विषयों की भी जानकारी दी जाएगी। प्रभारी बीएसए सुल्तान अहमद का कहना है कि विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए आईसीटी लैब तैयार कराई गई हैं। जूनियर कक्षा के विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें