गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं, जो पूर्व में जेल भी जा चुके हैं । अभियुक्तगण के विरुद्ध मारपीट,बलवा,जान से मारने की धमकी,चोरी,हत्या का प्रयास,एससीएसटी एक्ट आदि संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत हैं ।
हाथरस पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिसमें से एक गोली लगने से घायल हुआ है। पकड़े गए अभियुक्त पहले भी मारपीट,बलवा,जान से मारने की धमकी,चोरी,हत्या का प्रयास,एससीएसटी एक्ट आदि संगीन धाराओं में जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन पुलिस चैकिंग कर रही थी, तभी कुछ बदमाश स्विफ्ट कार में सवार होकर हाथरस से सिकंदराराऊ रोड की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की, पर वे नहीं रुके। नगला अलिया के पास बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। एक अभियुक्त घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं, जो पूर्व में जेल भी जा चुके हैं । अभियुक्तगण के विरुद्ध मारपीट,बलवा,जान से मारने की धमकी,चोरी,हत्या का प्रयास,एससीएसटी एक्ट आदि संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत हैं ।