फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तीन सदस्यीय कमेटी देखेगी नगर निकायों के काम, जिसमें रहेंगें डीएम-एडीएम और ईओ

Fri, 06 Jan 2023 09:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

नगर निकायों के कार्यकाल पूर्ण होने के बाद शासन के निर्देश पर तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। कमेटी में डीएम अर्चना वर्मा को अध्यक्ष, एडीएम राजस्व वित्त व संबंधित नगर निकाय के ईओ सदस्य नामित किए गए। 
विज्ञापन
हाथरस डीएम अर्चना वर्मा - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के स्थानीय नगर निकायों के कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत निकायों के कार्यों के प्रबंधन को लेकर शासन के निर्देश पर तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। कमेटी में डीएम अर्चना वर्मा को अध्यक्ष, एडीएम राजस्व वित्त व संबंधित नगर निकाय के ईओ सदस्य नामित किए गए। यह कमेटी अब अध्यक्ष पद का कार्यकाल समाप्त होने के बाद स्थानीय नगर निकायों के कामों को देखेगी। 

विज्ञापन


नगर पंचायत पुरदिलनगर को छोड़कर, अब जिले की सभी नगर पालिकाओं व पंचायतों में यह कमेटी ही सभी कार्य करेगी। पुरदिलनगर नगर पंचायत बोर्ड का  कार्यकाल 12 जनवरी को समाप्त होगा। इसके अलावा अन्य सभी नगर पालिका व पंचायतों के अध्यक्ष व बोर्ड का कार्यकाल समाप्त हो  गया है। इसमें हाथरस नगर पालिका भी शामिल हैं।

जिला प्रशासन की ओर से सभी नगर निकायों से प्रथम बोर्ड की बैठक का ब्योरा लिया गया, जिससे नगर निकायों में अध्यक्ष पद के कार्यकाल की समाप्ति के बाद कार्यों का संचालन करने के लिए व्यवस्था निर्धारित की जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें