फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर असंतुलित होकर मैक्स पलटी, तीन घायल

विज्ञापन
हाईवे पर हनुमान चौकी के निकट पलटी मैक्स लोडर - फोटो : SASNI
विज्ञापन
सोमवार की शाम हाईवे पर एक टाटा मैजिक को ओवरटेक करने के चक्कर में एक मैक्स पिक अप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुघर्टना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और गाड़ी को रास्ते से हटवाकर यातायात सुचारु करवाया। समाचार लिखे जाने तक दुघर्टना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार टाटा मैजिक एवं मैक्स पिक अप गाड़ी हाथरस से अलीगढ़ की ओर जा रही थी। आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर राधिका ढाबा के निकट मैक्स पिकअप के चालक ने ओवर टेक करने का प्रयास किया। जिससे मैक्स अनियंत्रित होकर पलट हो गई। दुघर्टना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। दुघर्टना में घायल पिंकू, महावीर निवासीगण सलेमपुर व बच्चू निवासी नानउ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अलीगढ़ भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें