सादाबाद कोतवाली पर तमंचा और कारतूस सहित पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : SADABAD
सादाबाद कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान जलेसर रोड पर पशु अस्पताल वाली गली के पास से एक युवक को एक तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। युवक के खिलाफ 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
इस मामले में कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि 12 जुलाई को उनके नेतृत्व में उपनिरीक्षक डिप्टी सिंह मय कांस्टेबल के शांति व्यवस्था के लिए गश्त कर रहे थे, जब वह जलेसर रोड पर पहुंचे तो एक युवक बिना मास्क लगाए दिखाई दिया। टोकने पर युवक भागने लगा। जिसका पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मोहसिन पुत्र गुड्डू निवासी नई बस्ती कस्बा व थाना सादाबाद बताया। इसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके खिलाफ पहले भी सादाबाद, चंदपा, हसायन थानों मेें विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।