आयुर्वेद चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए जिले के तीन गांवों में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों का निर्माण किया जाएगा। इन भवनों का निर्माण जल्द पूरा किया जाएगा। करीब 90 लाख रुपये से इनका निर्माण किया जा रहा है। एक भवन के निर्माण में औसतन 30 लाख रुपये खर्च होना प्रस्तावित है।
हाथरस के गांव बरई, कैलोरा व सिकंदराराऊ के कैलोरा में तीन आयुर्वेदिक चिकित्सालय भवनों का निर्माण किया जाएगा। इनके बनने से आसपास के दर्जनों गांव के ग्रामीणों को एलोपैथी के साथ ही आयुर्वेदिक चिकित्सा का भी लाभ मिलेगा। राज्य योजना के अंतर्गत इसके लिए बजट दिया गया है। कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल इनका निर्माण पूरा कराएगी। अभी तक जनपद में मुख्य रूप से हाथरस जिला अस्पताल में ही आयुर्वेदिक चिकित्सालय मौजूद है। माना जा रहा है कि धीरे-धीरे जनपद भर में आयुर्वेदिक चिकित्सालयों का निर्माण कर उपचार की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ. नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शासन की ओर से आयुर्वेद चिकित्सा को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
-