फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: कॉल सेंटर में कार्यरत तीन लड़कियां दिल्ली में मिलीं, पांच युवक दबोचे, लड़कियों ने बताई जाने की वजह

Sun, 31 May 2026 10:18 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

लड़कियां नगला अलगर्जी रोड स्थित ज्योतिष कॉल सेंटर में कार्यरत थीं। तीनों ने अपने घर से कुछ रुपये चुराए और शनिवार की सुबह लापता हो गईं। पुलिस ने छह घंटे के अंदर तीनों को दिल्ली से सकुशल बरामद किया।
विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में दिल्ली से पकड़े गए युवक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉल सेंटर में काम करने वाली हाथरस शहर कोतवाली क्षेत्र की तीन लड़कियां अचानक से लापता हो गईं। उनके परिजनों ने दूसरे समुदाय की युवतियों पर बहलाकर बेटियों को ले जाने का आरोप लगाया। तत्परता दिखाते हुए हाथरस पुलिस ने छह घंटे के भीतर तीनों युवतियों को दिल्ली से पकड़ लिया। उनके साथ ही हाथरस निवासी पांच युवकों को भी हिरासत में लिया गया है, जिनके पास से उक्त लड़कियां मिली हैं। युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


दो अलग-अलग समुदाय की लड़कियां शहर के नगला अलगर्जी रोड स्थित ज्योतिष कॉल सेंटर में कार्यरत थीं। पुलिस के अनुसार तीनों ने अपने घर से कुछ रुपये चुराए और शनिवार की सुबह लापता हो गईं। आगरा रोड निवासी युवती के परिजन ने सदर कोतवाली में शिकायत की। दूसरे समुदाय की लापता सगी बहनों सहित उनके परिवार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण तत्काल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश तेज कर दी। सर्विलांस की मदद से शनिवार देर शाम पुलिस को लोकेशन दिल्ली की मिली। पुलिस तभी दिल्ली के लिए रवाना हो गई। दिल्ली में द्वारिका इलाके के नजफगढ़ स्थित होटल से तीनों लड़कियों को दिल्ली से सुरक्षित पकड़ा गया। उनके साथ हाथरस के पांच युवक भी थे, जिन्हें हिरासत में लेकर कोतवाली सदर लाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि वह अपनी मर्जी से गई थीं। वहीं दूसरे समुदाय की दोनों सगी बहनों ने बताया कि वह अपने सौतले भाइयों से परेशान थीं, इसलिए दिल्ली जाकर नौकरी करने का मन बनाया था। आगरा रोड की युवती ने बताया कि वह भी अपने घर से परेशान थी। पिता कहीं बाहर नहीं जाने देते थे, इसलिए दिल्ली में नौकरी करने का मन बनाया था। एक जगह नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, जिसका रविवार को इंटरव्यू था। पांचों युवकों में से एक एक उनका दोस्त था, इसलिए उसके पास चली गई थीं।

युवतियों के लापता होने की जानकारी पर तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर तलाश कराई गई। छह घंटे के अंदर तीनों का पता लगाकर पकड़ लिया गया। लड़कियों ने अपनी इच्छा से घर छोड़कर जाने की बात बताई है। लड़कों की भूमिका के बारे में पूछताछ की जा रही है। न्यायालय में बयान होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी, हाथरस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें