फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आंधी-बारिश व ओलावृष्टि ने उजाड़े बाग, टनों कच्चे आम गिरे, बागवानों व किसानों को नुकसान

Sun, 31 May 2026 11:08 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

आंधी के बाद मंडियों में गिरे हुए कच्चे आमों के ढेर लग गए, जहां अमिया की थोक बिक्री मात्र पांच से 10 रुपये प्रति किलो के भाव से हुई। इससे बाग मालिकों और ठेके पर बाग लेने वाले किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन
तेज आंधी-बारिश में टूटकर गिरे आम का ढेर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ क्षेत्र में बुधवार और बृहस्पतिवार की रात आई तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने क्षेत्र में आम के बागों पर कहर बरपाया है। तेज हवाओं और ओलों के कारण हजारों एकड़ में फैले आम के बागों से टनों कच्चे आम टूटकर जमीन पर गिर गए।

विज्ञापन


चौसा, लंगड़ा, दशहरी, कलमी, मुंबइया, आम्रपाली और देसी सहित विभिन्न प्रजातियों के आम, जो करीब 10 दिन बाद पकने की स्थिति में थे, समय से पहले ही झड़ गए। आंधी के बाद मंडियों में गिरे हुए कच्चे आमों के ढेर लग गए, जहां अमिया की थोक बिक्री मात्र पांच से 10 रुपये प्रति किलो के भाव से हुई। इससे बाग मालिकों और ठेके पर बाग लेने वाले किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाग मालिक इकराम कुरैशी ने बताया कि इस वर्ष पहले बौर अच्छी आई थी, लेकिन बीमारियों, चेपा, फंगस और झुलसा के कारण अधिकांश फसल प्रभावित हो गई। जो आम पेड़ों पर बचे थे, उन्हें आंधी और ओलों ने नुकसान पहुंचा दिया। बाग मालिक नितिन पुंढीर ने कहा कि ओलों की चोट से पेड़ों पर बचे आम भी दागदार हो गए हैं। आशंका है कि मौसम में लगातार बदलाव के कारण उनमें सड़न और अन्य बीमारियां लग सकती हैं। किसानों का कहना है कि इस प्राकृतिक आपदा ने उनकी मेहनत और उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें