हाथरस। जिलेभर में संचालित हो रहे कोचिंग सेंटरों के लाइसेंस मुख्य अग्निशमन अधिकारी की रिपोर्ट के बाद डीआईओएस ने निरस्त कर दिए हैं। 15 कोचिंग सेंटर बिना लाइसेंस के संचालित होते हुए अग्निशमन अधिकारी को मिले थे, जिनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।
गुजरात के सूरत में कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन सचेत हो गया था। तभी तो शासन और जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने जिलेभर के कोचिंग सेंटरों पर आग बुझाने की व्यवस्था के बारे में जानकारी की, जिसमें देखा कि जिले के एक भी कोचिंग सेंटर पर अग्निशमन के इंतजाम नहीं मिले। सभी कोचिंग (पंजीकृत 36 कोचिंग सेंटर) मानक के विपरीत संचालित होते हुए पाए गए। इसे लेकर अग्निशमन अधिकारी ने ऐसे कोचिंग सेंटरों की सूची डीआईओएस को उपलब्ध कराई, जिसके आधार पर डीआईओएस ने सभी कोचिंग सेंटरों के पंजीकरण को निरस्त करते हुए मानक को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में अगर कोचिंग सेंटर संचालित होते हुए पाया जाता है तो विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
इन कोचिंग सेंटरों का निरस्त किया रजिस्ट्रेशन
प्रतिभा कोचिंग सेंटर हाथरस, टॉपर्स माइंड कोचिंग सेंटर देवी नगर हाथरस जंक्शन, रस्तोगी क्लासेज हाथरस, स्पैक्ट्रम क्लासेस हाथरस, एमएएच कोचिंग सेंटर करसौरा, नॉलेज अकेडमी कोचिंग सेंटर, केएमसी कैंपस, एसयू अध्ययन केंद्र, सियाराम कैरियर पाइंट, चाणक्य कैरियन एकेडमी, पायोनियर विधि-कैरियर जॉन कोचिंग सेंटर, मेगा मंथन एकेडमी, कुलदीप कोचिंग सेंटर, एससीबीडी शिक्षण संस्थान, मेरेडियन कैरियर एकेडमी, दयाल क्लास, विराट एकेडमी कोचिंग सेंटर, उमा शिक्षण संस्थान, श्रेया केमिस्ट्री क्लासेज, मैथ पाइंट, आर्सी कोचिंग एकेडमी, बाल विकास कोचिंग, पालीवाल कोचिंग सेंटर, क्लासिक कंपटीशन क्लासेज, एसएसएम, दादाराम विद्यापीठ कोचिंग सेंटर, डीएस (लक्ष्य) क्लासेज, एसएल कोचिंग सेंटर, शिवम कोचिंग सेंटर, बाबा दरब सिंह कोचिंग क्लासेज, कमला केशव कोचिंग सेंटर, बीएस कोचिंग सेंटर, केडीएस कोचिंग सेंटर, गोपाल कोचिंग सेंटर, यूवी कैंपस, एक्सपर्ट इंस्टीट्यूट।
ये कोचिंग सेंटर बिना पंजीकरण के मिले संचालित
गुरु कंपटीशन थाना हाथरस गेट के सामने, नीरज के शर्मा लहरा रोड, परीक्षा मंत्रा बागला डिग्री कॉलेज के पीछे, सासनी कंपटीशन क्लासेज, सिंट एजूकेशन आगरा रोड हाथरस, प्रतिष्ठा कोचिंग सेंटर सिकंदराराऊ रोड, अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंगलिश लेंग्वेज, एनीनेंट 2.0 कोचिंग सेंटर नवीपुर रोड, नॉलेज प्लस कोचिंग सेंटर सिटी रेलवे स्टेशन के सामने, कंपटीशन गुरु सादाबाद गेट, कंपटीशन पाइंट नियर प्रकाश टेक्सटाइल, केके क्लासेज गोशाला रोड, फ्रीडम इंग्लिश एकेडमी।