फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब बनाते तीन अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन
बिसावर से शराब का नकली जखीरा पकड़े जाने पर मौके से पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन अभियुक्त - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

थाना पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने कस्बा बिसावर में दबिश देकर अवैध रूप से शराब बनाते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 450 लीटर अपमिश्रित अवैध शराब और पैकिंग करने का सामान बरामद हुआ है।
थाना पुलिस और आबकारी विभाग टीम ने 31 मार्च को दबिश देकर इन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की। इनके कब्जे से 450 लीटर अपमिश्रित शराब, एक बोरा खाली शराब के पौव्वे और अध्धे, तीन बोरी शराब की बोतलों के प्लास्टिक के ढक्कन, दो बंडल क्यूआर कोड, सेलो टेप के दो बंडल व एक कैंची बरामद की गई। इस मामले में थाना सादाबाद में मेहताब सिंह निवासी बिसावर सादाबाद, सत्यपाल निवासी बिसावर और हरीचंद्र निवासी नगला ढोकला सादाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वह लोग केमिकल युक्त मिलावटी शराब बनाते हैं। विभिन्न कंपनियों के स्टीकर और नकली क्यूआर कोड का इस्तेमाल कर बनाई गई शराब को उन बोतलों में भरकर बेच देते हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक डीके सिसौदिया, आबकारी निरीक्षक श्रीराम, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार भदौरिया, विजयपाल सिंह, हेड कांस्टेबल अरुण कुमार, कांस्टेबल मोहित कुमार, अवधेश कुमार, अरविंद कुमार सिंह, धीरज कुमार, रेनू बाला आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें