फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तीन भाइयों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Thu, 11 Dec 2025 01:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की एक महिला ने अपने सगे भतीजों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। एसपी कार्यालय में इसकी शिकायत की गई है। एसपी के निर्देश पर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि 14 जुलाई 2025 की रात लगभग साढ़े 10 बजे तीनों भतीजे उनके घर पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने उनके साथ दुष्कर्म किया था और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि तीनों अवैध हथियारों के साथ आए थे और बार-बार गोली मारने की धमकी दे रहे थे।
घटना के बाद आरोपियों ने घर में ही शराब का सेवन किया और वहां से चले गए। महिला का आरोप है कि उन्होंने थाने में प्रकरण की शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि कार्रवाई न होने के कारण आठ दिसंबर की रात लगभग 10 बजे तीनों युवक फिर से उनके घर में जबरन घुसे और उनके साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि युवकों ने धमकाते हुए कहा कि वे बार-बार घटना को अंजाम देंगे। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने एसपी कार्यालय में लिखित शिकायत की है।

हाथरस गेट कोतवाली के एसएचओ अरविंद राठी ने बताया कि प्रकरण आपसी विवाद का बताया जा रहा है। भतीजों ने काम के लिए चार लाख रुपये लिए थे। इन्हें लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। अभी थाने पर शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत आते ही प्रकरण में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें