फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मूल्यांकन केंद्रों पर जंचेंगी कॉपियां

Sun, 20 Mar 2016 12:16 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 30 मार्च से होगा। मूल्यांकन के लिए इस बार दो के स्थान पर तीन मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इसमें रामबाग इंटर कॉलेज और सरस्वती इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा, जबकि सेठ हर चरनदास गर्ल्स कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। मूल्यांकन के लिए 156 डिप्टी हेड और 1,476 परीक्षक तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


मूल्यांकन के नियंत्रक डीआईओएस जेके मलिक ने बताया कि इस बार 30 मार्च से 15 अप्रैल 2016 तक तक मूल्यांकन कार्य पूर्ण कराया जाना है।  इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए इस बार दो मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इस केंद्र पर मूल्यांकन के लिए 361 परीक्षक एवं 38 डिप्टी हेड मूल्यांकन का काम करेंगे। सरस्वती इंटर कॉलेज में भी इस बार इंटरमीडिएट का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र पर 384 परीक्षक एवं 42 डिप्टी हेड मूल्यांकन का कार्य करेंगे, जबकि जिले में पहली बार हाईस्कूल का मूल्यांकन केंद्र बने सेठ हरचरनदास गर्ल्स इंटर कॉलेज को बनाया गया है। इस केंद्र पर उपनियंत्रक के रूप में प्रधानाचार्या सरिता देवी को उपनियंत्रक का दायित्व सौंपा गया है। मूल्यांकन केंद्र पर 731 परीक्षक एवं 76 डिप्टी हेड मूल्यांकन का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें