फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मोबाइल और नकदी लूटने के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम हुई एक युवक से मोबाइल और नकदी लूटने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार सुबह गिरफ्तार आरोपियों को छुड़ाने थाने पहुंचे एक भाकियू नेता की एसओ से नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


गांव नगला सुम्मेर निवासी कुलदीप मंगलवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे गांव चितरासी से बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में बाइक सवार युवकों ने कुलदीप से मारपीट की और उनसे मोबाइल व 20 हजार रुपये लूट लिए। कुलदीप ने एक राहगीर के मोबाइल से डायल सेवा 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीछा कर गांव मुडिया खेडा निवासी अनुज, रवि और दीपक को दबोच लिया। इनका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तीनों लूटेरों से कुलदीप का मोबाइल बरामद कर लिया। एसओ सुमित गोस्वमी ने बताया कि तीनों ने ही लूट की घटना की थी। बुधवार सुबह एक भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष रामौतार यादव थाने पहुंचे और आरोपियों को छोड़ने के लिए दबाव बनाने लगे। रामौतार यादव का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हो गया है। एसओ का कहना था कि तीनों पर मुकदमा दर्ज हो गया है, अब जो भी समझौता करना है कोर्ट में करना। इसी पर दोनों के बीच नोकझोंक भी हो गई। भाकियू कार्यकर्ता और ग्रामीण थाने पर जमा हो गए।

सीओ छर्रा धंनजयसिंह ने बताया कि भाकियू नेता लूट के आरोपियों को छोड़ने का दबाव पुलिस पर बना रहे थे। उन्हें समझा बुझा कर वापस भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें