फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 11 Oct 2026 02:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हत्या की को​शिश के तीन आरोपी। स्रोत : पुलिस - फोटो : Police
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाल रंग की टाटा एल्ट्रोज कार और 1150 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हिमांशु चौधरी के खिलाफ सादाबाद और सहपऊ थानों में आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास, मारपीट और रंगदारी समेत 13 मुकदमे दर्ज हैं। सीओ योगेंद्र नारायण ने बताया कि नौ अक्तूबर को ऊंचागांव चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था, गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लाल रंग की कार में कुछ संदिग्ध अपराधी आ रहे हैं। पुलिस टीम ने सामने से आ रही लाल रंग की टाटा एल्ट्रोज कार को रोकने का प्रयास किया, तो आरोप है कि कार सवारों ने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाकर उन्हें जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। चौकी प्रभारी की तहरीर पर सादाबाद कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार गौतम के नेतृत्व में टीम बनाई। टीम ने नामजद तीनों आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें