फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अलीगढ़-रूट पर रोजाना तीन एसी बसें दौड़ेंगी

विज्ञापन
हाथरस रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी एसी बस। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत देने के लिए हाथरस डिपो ने आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर एसी बसों के अतिरिक्त फेरे शुरू कर दिए हैं। इस मार्ग पर पहले एक एसी बस की सेवा मिल रही थी, अब दो और बसों के अतिरिक्त चक्कर बढ़ा दिए गए हैं। इस रूट पर अब तीन एसी बसों की सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

हाथरस डिपो के पास वर्तमान में चार एसी बसें उपलब्ध हैं। इनका नियमित संचालन हाथरस-नोएडा और हाथरस-हरिद्वार-देहरादून मार्ग पर किया जाता है। लंबी दूरी पर रवाना होने से पहले इन्हीं बसों से आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर अतिरिक्त चक्कर लगवाए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को राहत मिल सके।
इन दिनों तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। ऐसे में सामान्य बसों की तुलना में एसी बसों की मांग बढ़ गई है। इसलिए एसी बसों की सेवाएं बढ़ाई गईं हैं। हाथरस डिपो के प्रभारी मंगेश कुमार का कहना है कि मौसम की स्थिति और यात्रियों की संख्या को देखते हुए आगे भी एसी बसों का संचालन इसी प्रकार जारी रखा जाएगा, ताकि लोगों को आरामदायक यात्रा की सुविधा मिलती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें