अपनी सुरक्षा को लेकर एसपी से मिलते भाजपा जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश चौहान।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
फोन पर धमकी मिलने के बाद क्षेत्र के युवा भाजपा नेता तथा भाजपा जिला इकाई के उपाध्यक्ष ब्रजेश चौहान ने पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान के साथ एसपी से भेंटकर सुरक्षा की मांग की है।
एसपी से मुलाकात कर ब्रजेश चौहान ने बताया कि मंगलवार को जब वे अपने निवास मोहल्ला हुरमतगंज सिकंदराराऊ पर थे उस वक्त एक फोन आया। फोन पर सामने वाले ने कहा कि आज तो तू बच गया लेकिन कब तक बचेगा, तेरा इंतजाम कर दिया गया है, तुझे इतनी गोलियां पड़ेगी कि सोच भी नहीं पाएगा। उन्होंने पूर्व विधायक के साथ एसपी से मिलकर अपनी जान की रक्षा की गुहार लगाते हुए सुरक्षा की मांग की है।