फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरे साथ मेरठ के ड्रम जैसा कांड कर देंगे: पति-पत्नी में हुई कहासुनी, युवक को फोन पर मिली धमकी

Tue, 27 May 2025 09:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पति पत्नी में कहासुनी हुई। पत्नी ने मायके से अपने पिता और दो अज्ञात लोगों को बुला लिया। इन्होंने पति और उसकी मां को लात घूसों से पीटा और उसकी पत्नी को लेकर चले गए। इस घटना के बाद उसे एक फोन आया कि तेरे टुकड़े-टुकड़े कर देंगे। मेरठ के ड्रम जैसा कांड कर देंगे। 
विज्ञापन
पति पत्नी में कहा सुनी - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव झुन्ना निवासी राजू ने पुलिस अधीक्षक की गई शिकायत और थाने पर तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसने आरोप लगाया कि उसके साथ मेरठ के ड्रम जैसा कांड करने की धमकी दी जा रही है।

विज्ञापन


राजू का कहना है कि उसकी गत 21 मई को पत्नी से कहासुनी हो गई थी। उसके बाद पत्नी ने मायके से अपने पिता और दो अज्ञात लोगों को बुला लिया। इन्होंने उसे और उसकी मां को लात घूसों से पीटा और उसकी पत्नी को लेकर चले गए। इस घटना के बाद उसे एक फोन आया और फोन करने वाले उसे धमकी दी कि तेरे टुकड़े-टुकड़े कर देंगे। मेरठ के ड्रम जैसा कांड कर देंगे। 

एसपी को पत्र भेजकर शिकायत करने के साथ थाने पर भी तहरीर दी है। पुलिस इसे पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला मान रही है। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें