फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लू के थपेड़ों ने किया हाल-बेहाल, सड़कों पर सन्नाटा

Fri, 31 May 2019 12:33 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
हाथरस में तेज धूप में छाता लगाकर जातीं युवती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। मई के अंतिम सप्ताह में भीषण गर्मी से जन-जीवन बेहाल हो गया। गुरुवार को भी सूरज धधका और आसमान से आग बरसी। सुबह आठ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक बेहद तेज धूप से लोगों का सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने तरह-तरह के उपाय किए। ठंडे पेय पदार्थों की डिमांड बढ़ी।
विज्ञापन


गुरुवार को तापमान और ज्यादा हो गया। अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। सुबह आठ बजे से ही सूरज की तपिश बढ़ गई और यह तपिश दोपहर को और ज्यादा बढ़ती चली गई। लू के थपेड़ों ने लोगों का हाल-बेहाल कर दिया। आसमान ने आग उगली और भीषण गर्मी से लोगों ने तरह-तरह के जतन किए। स्थिति यह रही कि एसी और कूलर में भी लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिली। लोग मजबूरी में ही दोपहर को धूप में निकले। ऐसे में सिर और चेहरा ढकने के लिए लोगों ने अंगोछे आदि का सहारा लिया। हीट स्ट्रोक लोगों के शरीर पर नश्तर की तरह वार करते रहे।

  लोगों को शाम तक गर्मी से राहत नहीं मिली। ऐसे में पानी पीकर लोगों ने अपना गला तर किया। अन्य ठंडे पेय पदार्थों की डिमांड भी काफी रही। शहर में कई बार जब पूर्वोत्तर रेलवे के फाटकों पर जाम लगा तो भीषण गर्मी में लोगों को वहां खड़ा होना दुश्वार हो गया। अगले एक-दो दिन अभी इसी तरह से और ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें