400 बिजली कर्मियों की फीकी हो सकती है दिवाली
सितंबर और अक्तूबर महीने का नहीं मिला है वेतन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिले के बिजली महकमे में तैनात नियमित कर्मियों की इस बार दिवाली फीकी नहीं हो जाए, क्योंकि करीब 400 कर्मियों को सितंबर और अक्तूबर माह का वेतन नहीं मिला है। जैसे-जैसे दिवाली पर्व नजदीक आ रहा है। वैसे-वैसे वेतन का इंतजार बढ़ रहा है। वेतन को लेकर निगम के अफसर भी चुप्पी साधे हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने दिवाली पर्व से पहले कर्मियों को वेतन देने की घोषणा कर दी। इससे राज्य कर्मियों ने राहत की सांस ली तो वहीं बिजली कर्मी इन-दिनों दिक्कतों से जूझ रहे हैं। बिजली महकमे में अफसरों से लेकर चतुर्थ श्रेणी तक के करीब 400 कर्मियों को सितंबर और अक्तूबर माह का वेतन ही नहीं मिला है।
इस कारण कर्मी दिवाली पर्व की तैयारियां नहीं कर पा रहे हैं। इन दिनों कर्मी आर्थिक दिक्कत से जूझ रहे हैं। इस मामले में अधीक्षण अभियंता संदीप अग्रवाल का कहना है कि अभी तक वेतन नहीं मिला है।