फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस रक्षाबंधन देशभक्ति राखियां नजर आएंगी भाइयों की कलाई में

विज्ञापन
विज्ञापन
भाइयों की कलाई पर सजेगी तिरंगी राखियां
विज्ञापन

रक्षाबंधन से पहले राखियों की खरीदारी में आई तेजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। रक्षाबंधन पर्व में अब चंद दिन बाकी रह गए हैं। बाजारों में राखी की दुकानें सज गई हैं। दुकानों पर बहनें राखी खरीदने के लिए खूब माथापच्ची कर रही हैं। इस बार बाजार में तिरंगे रंग के अलावा कई तरह की राखियां बाजार में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इस बार रक्षाबंधन का पर्व स्वतंत्रता दिवस के दिन मनाया जाएगा। रक्षाबंधन के पर्व को लेकर बाजार भी गुलजार हैं। शहर के रामलीला ग्राउंड, पंजाबी मार्केट, बैनीगंज, घंटाघर, सासनी गेट आदि बाजारों में दुकानों पर भगवान गणेश, डोरी मोहन, देवी-देवताओं के अलावा तिरंगे रंग के मोतियों की राखियां सजी हुई नजर आ रही हैं। बाजार में दस रुपये से लेकर तीन सौ रुपये तक की राखी उपलब्ध हैं। इसके अलावा सराफ की दुकानों पर चांदी की राखियां भी खूब पसंद की जा रही हैं। सेवइयां, बूरा और घेवर आदि की बिक्री में भी इजाफा हो गया है।
विज्ञापन

सोना पूजन के बिक रहे पोस्टर
बदलते समय में घरों में पूजन के लिए अब गेरू के सोना नहीं काढे़ जाते। इस बाजार में बुक सेलरों की दुकानों पर प्रिंट सोना बिक रहे हैं।
इस बार स्वतंत्रता दिवस पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा, इसलिए इस बार तिरंगे रंग के मोतियों की राखियां अधिक हैं, जो लोगों को खूब पसंद आ रही है।
-सुरेंद्र जैन, राखी विक्रेता।
इस रक्षाबंधन पर दस रुपये से लेेकर तीन सौ रुपये तक की राखियां आई हैं। कार्टून के अलावा देवी-देवताओं की राखियां भी खूब आई हैं।
-मनोज अग्रवाल, राखी विक्रेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें