पीड़ित की तहरीर के आधार पर शोएब पुत्र औसाब कुरैशी व इमरान पुत्र आमीन कुरैशी निवासी व्यापारी मोहल्ला मुरसान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। दोनों आरोपियों को रविवार को ही जेल भेज दिया था। इस घटना में तीसरे आरोपी समीर का भी नाम प्रकाश में आया है। उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने सोमवार को पीड़िता के न्यायालय में बयान दर्ज कराए। इस मामले में तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण कस्बे में तनाव की स्थिति है। पुलिस ने मंगलवार को तीसरे आरोपी समीर पुत्र पप्पू निवासी मोहल्ला व्यापारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मुरसान थानाध्यक्ष योगेश कुमार का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर शोएब पुत्र औसाब कुरैशी व इमरान पुत्र आमीन कुरैशी निवासी व्यापारी मोहल्ला मुरसान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। दोनों आरोपियों को रविवार को ही जेल भेज दिया था। इस घटना में तीसरे आरोपी समीर का भी नाम प्रकाश में आया है। उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।