फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: घर में रखी अलमारी से नकदी-जेवर ले गए चोर

Sat, 02 May 2026 02:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
सिकंदराराऊ के मोहल्ला दमदमा में खंगाली गई अलमारी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
पुराने डाकखाने के पास स्थित मोहल्ला दमदमा की एक गली में शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे दिनदहाड़े चोरों ने एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर में रखी अलमारी से नकदी और जेवरात ले गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार शीलू देवी अपने पति ललित कुमार और ससुर अशोक कुमार के साथ किराये के मकान में रह रही हैं। पास ही उनके मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण देखने के लिए तीनों लगभग 20 मिनट के लिए घर की कुंडी लगाकर गए थे। इस दौरान चोरों ने बड़ी सफाई से दरवाजे की कुंडी खोली और अंदर घुसकर कमरे में रखी अलमारी को खंगाल डाला।



चोर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात सहित करीब छह हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। हैरानी की बात यह रही कि चोरों ने बेहद कम समय में वारदात को अंजाम दिया और किसी को भनक तक नहीं लगी। घटना की जानकारी होते ही आसपास भीड़ लग गई।
विज्ञापन




मौके पर पहुंची पुलिस गली में लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस की टीम आसपास पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज देख रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें