पति-बेटा शादी में गए थे। महिला घर में अकेली थी। रात को जैसे ही वह सोई। चोर मकान में घुस आए। चोर अलमारी से नकदी, चार जोड़ी कुंडल व झाले, तीन अंगूठियां, मंगलसूत्र का पत्ता, चांदी की पाजेब और सिक्के चोरी कर ले गए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सासनी कस्बे के मोहल्ला दाऊजी में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ली। चोरों ने पहले घर पर ईंट-पत्थर फेंके और फिर अंदर घुसकर चाबी से दूसरे कमरे का ताला खोल लिया।
विज्ञापन
पीड़िता रजनी लवानिया पत्नी प्रेमप्रकाश लवानिया ने बताया कि उनके पति और बेटा दिल्ली में शादी समारोह में गए थे। वह घर में अकेली थीं। रात दो बजे तक मोबाइल चलाने के बाद उनकी आंख लग गई। इस दौरान चोर अलमारी से नकदी, चार जोड़ी कुंडल व झाले, तीन अंगूठियां, मंगलसूत्र का पत्ता, चांदी की पाजेब और सिक्के चोरी कर ले गए। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी ललित कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। चोरी का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।