फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दिनदहाड़े खंगाला मकान, लाखों के जेवर और नकदी किए पार

विज्ञापन
सादाबाद के गांव गुरसौटी में चोरी के बाद खुला पड़ा संदूक। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
भागवत सुनने गए गृहस्वामी, लाखों के जेवर व नकदी चोरी
विज्ञापन

गांव गुरसौटी का मामला, मौके पर पहुंच पुलिस ने ली जानकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
श्रीमद्भागवत कथा सुनने जाना एक परिवार को भारी पड़ गया। चोरों ने दिनदहाड़े पूरे मकान को खंगाल डाला। चोर घर से लाखों के गहने, जेवरात और नकदी ले उड़े। लौटने पर घर का हाल देखकर सदस्यों के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
जानकारी के अनुसार, गांव गुरसौटी निवासी दिनेशचंद्र पुत्र सतीशचंद्र सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे परिवार सहित गांव में श्रीमद्भागवत कथा सुनने गए थे। इस दौरान पीछे से आए चोरों ने मकान का ताला तोड़ कर पूरे घर को खंगाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरों ने घर में रखी अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर करीब 20 ग्राम सोने के जंजीर, अंगूठी और कुंडल के अलावा 400 ग्राम चांदी की पाजेब, कौंधनी और 20 हजार रुपये नकदी पार कर दिए। दिनेशचंद्र व उनका परिवार शाम करीब पांच बजे जब कथा सुनकर वापस लौटा तो घर में टूटे ताले व फैले सामान को देखकर उनके होश उड़ गए। आसपास के लोगों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और घटना स्थल का जायजा लेने के बाद आवश्यक जानकारी भी जुटाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें