फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जनसेवा केंद्र का शटर काट कर 1.90 लाख रुपये पार किए

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव गोहाना में अज्ञात चोरों ने जेनसेवा केंद्र का शटर काटकर 1.90 लाख रुपये की नकदी पार कर दी। बेखौफ चोरों ने गोहाना पुलिस चौकी से चंद कदम दूर ही घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन




नया नगला निवासी अश्वनी कुमार गांव से कुछ दूरी पर गोहाना पुलिस चौकी के निकट जनसेवा केंद्र संचालित करते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की शाम 7:30 बजे दुकान बंद कर वह नेपाल सिंह के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होने चले गए थे।



जल्दबाजी में 1.90 लाख की नकदी से भरा बैग दुकान के अंदर छोड़ गए थे। शनिवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर टूटा मिला। उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पाकर चौकी प्रभारी एवं अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित ने चोरी की तहरीर थाने में दी है। प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। चोरों को शीघ्र ही पकड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें